31 अक्टूबर 2017 - 16:35
काबुल में दाइश का आत्मघाती हमला

दाइश आतंकियों से जुड़े अमाक़ चैनल ने यह ऐलान किया है कि यह हमला दाइश ने किया है।

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए एक आत्मघाती हमले में जो कि अत्यंत महत्वपूर्ण जगह यानि ऑस्ट्रेलिया के दूतावास के पास हुआ जिसमें 13 व्यक्ति मार दिए गए जबकि 13 अन्य जख्मी हो गए हैं। ज्ञात रहे कि दाइश आतंकियों से जुड़े अमाक़ चैनल ने यह ऐलान किया है कि यह हमला दाइश ने किया है।